राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन में सीटों के बंटवारे की कवायद तेज होगी। इसपर जल्द ही मुहर लग सकती है। 18 अक्टूबर को राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और 19 अक्टूबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का दौरा प्रस्तावित है। दोनों नेताओं का दलीय कार्यक्रम निर्धारित है।
इस मौके का उपयोग गठबंधन दलों के बीच सीटों के बंटवारे के लिए भी होगा। तेजस्वी यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं संग बैठकें करेंगे, जबकि राहुल गांधी की योजना सामाजिक संगठनों से विमर्श कर राजनीतिक मुद्दे तलाशने की है। इस दौरान सीटों के बंटवारे पर सहमति बनी तो इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.